लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस कस्टडी से फरार हुआ आरोपी, पेट दर्द का बनाया बहाना

PRIYANKA THAKUR | 5 जून 2022 at 1:04 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / बद्दी

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी पेट दर्द का बहाना बनाकर कस्टडी से फरार हो गया है। वही, बद्दी पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है लेकिन उसका अभी कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार लॉकअप में बंद चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी पेट दर्द का बहाना बनाकर लॉकअप में तड़पने लगा।

इसके बाद ड्यूटी पर तैनात जवान उसे अस्पताल ले आए। यहां आरोपी होमगार्ड जवान को चकमा देकर भाग निकला। उधर पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही है, लेकिन उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी आग्रह किया है कि जिसे भी आरोपी कहीं भी दिखाई देता है वह तुरंत पुलिस थाना में रिपोर्ट करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]