HNN/ मंडी
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में पुलिस ने गश्त के दौरान एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान एक ट्राला जीप से शराब का जखीरा पकड़ा है। मामले में पुलिस ने संतोष कुमार पुत्र स्व. रोशन लाल गांव रोपड़ी तहसील सरकाघाट जिला मण्डी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
जानकारी अनुसार पुलिस टीम गश्त के दौरान उपमण्डल सरकाघाट में मौजूद थी। इस दौरान जीप ट्राला (HP28-5666) को जाँच के लिए रुकवाया तो उसमें से अंग्रेजी, देशी व बीयर की खेप बरामद हुई। इसमें मार्का ऊना न. 1 की 80 पेटी, अंग्रेजी रॉयल स्टैग की 5 पेटी और अंग्रेजी सहित बीयर की 59 पेटियां बरामद हुई। उधर, डीएसपी तिलकराज शांडिल्य ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





