Loading...

पुलिस ने गश्त के दौरान नशे की बड़ी खेप सहित धरा तस्कर

SAPNA THAKUR • 4 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के नेरचौक में नशे की बड़ी खेप सहित एक तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपी की पहचान चित्र सिंह (42) गांव चोहट डाकघर बागाचनोगी तहसील थुनाग के रूप में हुई है, जोकि मजदूरी का काम करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

जानकारी अनुसार, बल्ह पुलिस जब गश्त के दौरान नागचला के पास मौजूद थी तो नागचला फोरलेन से डडौर की तरफ जा रहे एक व्यक्ति की गतिविधियों पर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस द्वारा जब उसे पकड़कर उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 2.88 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि, आरोपी को छह दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।