पुलिस ने जुआ खेलते धरे 4, मौके से ताश के पत्ते सहित बरामद की नकदी
HNN / सोलन
जिला सोलन में पुलिस ने गश्त के दौरान जुआ खेल रहे चार लोगों को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस की अचानक दबिश से आस पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दांव पर लगी नकदी सहित ताश के पत्तों को जब्त कर लिया है।
दरअसल, पुलिस की टीम सपरून स्थित फ्रूट मार्केट में गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें कुछ लोगों की आवाजे सुनाई दी। जब पुलिस टीम आवाज सुनकर थोड़ी आगे आई, तो उन्होंने देखा कि एक रेहड़ी के पास कुछ लोग इकट्ठा हो रहे थे।
पुलिस की टीम जैसे ही वहां पहुंची कुछ लोग मौके से रफूचक्कर हो गए। इस दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे चार लोगों को रंगे हाथों पकड़ा और उनके कब्जे से 9950 रूपये की नकदी बरामद की, साथ ही ताश के पत्ते भी जब्त कर लिए।