Loading...

पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ी हेरोइन, कार सवार दो युवक गिरफ्तार

SAPNA THAKUR • 28 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस टीम ने दो युवकों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है जो कि गाड़ी में सवार थे। टीम द्वारा यह कार्यवाही चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे-21 पर सुंदरनगर के पुंघ में नाकाबंदी के दौरान अमल में लाई है।

इस दौरान टीम ने एक गाड़ी को जांच के लिए रुकवाया जोकि बिलासपुर से मंडी की ओर जा रही थी। इस दौरान जब गाड़ी में सवार दो युवकों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई जोकि 12.43 ग्राम पाई गई।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया, प्रकाश (32) पुत्र पुरुषोत्तम राम निवासी गांव अंदराड डाकघर रंग नरवाना तहसील धर्मशाला व राजकुमार (32) पुत्र मनोहर लाल निवासी कारंझ डाकघर बीहू तहसील जोगिंद्रनगर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।