HNN/ चंबा
जिला चंबा में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान टीम ने एक बस को जांच के लिए रुकवाया तो उसमें चरस बरामद हुई। बड़ी बात तो यह है कि बस में उक्त चरस की खेप लावारिस अवस्था में एक बैग से मिली है। आरोपी तस्कर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है जिसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बनीखेत पुलिस चौकी की टीम ने बनीखेत-चंबा मार्ग पर जीरो पॉइंट पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान चंबा से नूरपुर जा रही निजी बस को चेकिंग के लिए रुकवाया तो बस से एक बैग बरामद हुआ इसमें 401 ग्राम चरस मिली। लिहाजा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। डीएसपी डलहौजी संजीव भाटिया ने पुष्टि की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





