लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस रिमांड पर भेजा नशा तस्कर, पूछताछ के दौरान हो सकते है बड़े खुलासे

PRIYANKA THAKUR | 14 दिसंबर 2022 at 10:47 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

जिला मंडी के कसोल में एक नशा तस्कर को अदालत ने 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश सुनाया है। पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ करेगी। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गश्त के दौरान 24 वर्षीय युवक राज ठाकुर के कब्जे से 1 किलो चरस की खेप बरामद की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और बीते कल कोर्ट में पेश किया।

कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस के अधिकारी आरोपी से कड़ी पूछताछ करेंगे और पता लगाएंगे कि इसके साथ कौन-कौन लोग शामिल है और यह चरस की खेप कहां से लेकर आया था और इसे कहां बेचने जा रहा था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि चरस के साथ पकड़े आरोपी को 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। उन्होंने कहा कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]