HNN / बिलासपुर
जिला बिलासपुर के शाहतलाई में चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। पुलिस एक मामले को जब तक सुलझाती है, उतने में शातिर दूसरी घटना को अंजाम दे देते हैं। बता दें कि शातिरों ने इस बार गांव मौही में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां चोरों ने एक पुश्तैनी घर का ताला तोड़ा और अलमारी में रखी 18,000 रुपए की नकदी पर हाथ साफ किया।
जब पड़ोसियों ने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है तो उन्होंने मकान मालिक को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही घर के सभी सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





