दो महीने पहले नगर सुधार ट्रस्ट ने जारी किया था नोटिस
नगर सुधार ट्रस्ट पठानकोट की ओर से शुक्रवार को सैली रोड स्थित नवचेतन अस्पताल द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। बता दें कि नवचेतन अस्पताल पूर्व कैबिनेट मंत्री मास्टर मोहन लाल के बेटे डॉ. पुनीत शर्मा का है, जिन्हें 2 महीने पहले नगर सुधार ट्रस्ट ने नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने को कहा था। शुक्रवार सुबह एसडीओ अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने विवादित ढांचे को गिरा दिया।
वहीं, अस्पताल मालिक डॉ. पुनीत शर्मा का कहना है कि इस कार्रवाई में उन्होंने ट्रस्ट की टीम को पूर्ण सहयोग दिया। इसके बाद टीम सर्कुलर रोड स्थित जोगी बंगला स्कीम में अवैध कब्जा हटाने गई जहां एक परिवार ने टीम का जमकर विरोध जताया और जमीन की मलकियत होने के सुबूत दिए। बता दे कि नवचेतन अस्पताल द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अस्पताल मालिक ने समय मांगा था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
2 महीने के समय में डॉ. पुनीत ने 80 फीसदी अतिक्रमण को खुद हटा लिया था। लेकिन, अभी भी सरकारी भूमि पर ढांचे बने थे, जिन्हें शुक्रवार को हटाया गया। उन्होंने कहा कि अभी भी कुछ हिस्से पर ढांचा बना है। अस्पताल मालिक ने आश्वासन दिया है कि वह इसे जल्द ही हटा देंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





