लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर बनेगी बायोपिक

SAPNA THAKUR | 28 जून 2022 at 5:13 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक बनाने की घोषणा की है। आज दोपहर फिल्म अनाउंस करते हुए पोस्टर जारी किया गया। फिल्म संदीप सिंह और विनोद भानुशाली मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। ‘मैं रहूं या ना रहूं ये देश रहना चाह‍िए-अटल’ नाम पर बन रही फिल्म की कहानी लेखक एनपी उल्लेख द्वारा लिखी किताब ‘द अनटोल्ड वाजपेयी: पॉल‍िट‍िकल एंड पैराडॉक्स’ का रूपांतरण होगी।

यह किताब पूर्व प्रधानमंत्री के बचपन, कॉलेज के दिनों और उनके राजनीति में आने की कहानी कहती है। यह एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट होगा और इसकी शूटिंग अगले साल के आरंभ में शुरू होगी। फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी का रोल कौन अदा करेगा, फिलहाल इसकी घोषणा नहीं की गई है। 2023 में फिल्म बनने की प्रक्रिया आरंभ होगी और इसे अटल ब‍िहारी वाजपेयी के 99वें जयंती यानी क्रिसमस 2023 पर रिलीज कर दिया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]