लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पेट्रोल-डीज़ल महंगा, ऐसे में कैसे दौड़ेगी भाजपा की डबल इंजन सरकार- एन. के. पन्डित

PRIYANKA THAKUR | 27 मार्च 2022 at 5:03 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

जैसे ही पांच राज्यों के नतीजे आये वैसे ही भाजपा ने अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिया। यह आरोप भाजपा सरकार पर राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता एन. के. पन्डित ने लगाये। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से पेट्रोल-डीज़ल के दाम रोज बढ़ रहे हैं तथा घरेलू रसोई गैस सिलिंडर में भी 50 रूपये का इजाफा हो चुका है। ऐसे में बढ़ती महंगाई का तड़का लगाकर भाजपा अपनी जीत का कौन सा गिफ्ट प्रदेश और देश की जनता को दे रही है। एन. के. पन्डित ने कहा कि उनका संगठन बहुत तेजी से कार्य कर रहा है।

प्रदेश संयोजक दीपक राठौर समेत पूरी टीम निष्पक्ष तरीके से कांग्रेस पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए दिन रात कांग्रेस पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाकर जी-तोड़ मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है और भाजपा सरकार जश्न मनाने में लगी हुई है। पन्डित ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बिजली, पानी, सीमेंट, राशन सब कुछ महँगा और प्रदेश के मुखिया जय राम ठाकुर समेत उनके बजीर जीत का जश्न मनाकर प्रदेश की जनता के बीच हंसी के पात्र बने हुए है। उन्होंने कहा कि भाजपा को 8 सीट और कांग्रेस पार्टी को 60 सीट मिलेगी और कांग्रेस पार्टी दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई बजूद नहीं है। अब तो आप पार्टी की सरकार दिल्ली से भी जाने वाली है। एन के पन्डित ने कहा कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी चंद नकारे हुए लोगों की टोली है। अभी तक इनका संगठन भी हिमाचल प्रदेश में नहीं है। उन्होंने आप पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि आप पार्टी का तो वो हाल है कि अभी प्लाट खरीदा नहीं और मकान बनाने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मुकाबला सिर्फ भाजपा से हैं। आम आदमी पार्टी 100 -150 वोट लेकर जीरो पर आउट होगी क्योंकि अब दिल्ली में भी आप पार्टी की शराब पॉलिसी से लोग परेशान हैं।

क्योंकि दिल्ली के हर मोड़ पर शराब कि दुकान हैं और पंजाब को नशा मुक्त बनाने का सपना दिखाकर गुमराह कर रहे हैं केजरीवाल जी ! एन. के. पन्डित ने केजरीवाल से पूछा हैं कि वो हिमाचल कि जनता को बताएं कि उत्तराखंड में जमानत क्यों जब्त हुई 67 उम्मीदवारों कि आपके मुख्यमंत्री चेहरा कर्नल कोठियाल कि जमानत भी जब्त हुई गोवा, मणिपुर, उत्तर प्रदेश में क्या दुर्गति हुई आम आदमी पार्टी की ये सबने देखा ! पन्डित ने कहा की आप पार्टी बरसाती मेंढ़क की तरह हैं जिनके 50-100 लोग चुनाव के समय टर्र टर्र करने लग गए कांग्रेस पार्टी तो आप पार्टी को जीरो ही मानती हैं मुकाबला सिर्फ भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होगा

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]