Loading...

पेड़ गिरने से जिला मुख्यालय से कटा बनोग-धारक्यारी, मझौली कोटली का संपर्क

PARUL • 15 Sep 2024 • 1 Min Read

लोक निर्माण विभाग की सड़क पर गिरे पेड़, कीचड़ और मलबे के कारण पैदल चलना भी दूभर

HNN/नाहन

नाहन पंचायत के अंतर्गत आने वाली धारक्यारी, मझौली, कोटली और बनोग आदि ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क शहर से कट गया है।इस सड़क पर दो पेड़ गिरने से यातायात ठप हुआ है।इसके साथ साथ भारी कीचड़ और मलबे के कारण सड़क पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है।हालांकि, लोक निर्माण विभाग को अभी इसकी सूचना नहीं मिली है।

बावजूद इसके स्थानीय लोगों में अनिल ठाकुर, रितिक, कृष्णा, सारून, कमल, अरुण थापा व राजेंद्र सिंह आदि ने खुद ही सड़क पर गिरे पेड़ों को काटकर रास्ता बहाल किया, लेकिन कीचड़ और मलबा काफी मात्रा में आ जाने से यह सड़क अभी किसी वाहन के आने-जाने योग्य नहीं हुई है।
बता दें कि यह सड़क नाहन शहर का अल्टरनेट मार्ग है, जिसे बाईपास कहा जाता है, लेकिन यह रोड़ अभी तक नेशनल हाइवे 907ए से एनएच-07 की कनेक्टिविटी में नहीं आया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस सड़क के लिए 8 करोड रुपये स्वीकृत किए गए।
उधर, अधिशासी अभियंता आलोक जनवेजा ने बताया कि इसकी डीपीआर स्वीकृत होकर बजट के लिए मुख्यालय गई है। उन्होंने बताया कि नवंबर और दिसंबर के बीच इस सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।