HNN/ मंडी
पुलिस थाना बीएसएफ कॉलोनी के तहत एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया है जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक 35 वर्षीय नागपाल पुत्र मेध राम गांव थरकी रजवाड़ी का रहने वाला था। मामला ग्राम पंचायत चाम्बी के मझरोट क्षेत्र का है। यहाँ स्थानीय लोगों ने नागपाल का शव फंदे पर झूलता हुआ देखा।
जिसके बाद इसकी सूचना बीएसएल पुलिस थाना कॉलोनी को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है या फिर किसी ने उसे मारकर फंदे पर लटकाया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मौत की वजह जो भी हो इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने खबर की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





