लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पौड़ीवाला शिव मंदिर परिसर का 85 लाख लागत से होगा सौंदर्यकरण, डा.बिंदल ने किया शिलान्यास

PRIYANKA THAKUR | 1 मार्च 2022 at 4:15 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

टूरिम्ज विभाग की नई मंजिले, नई राहें परियोजना के तहत होगा कार्य

HNN / नाहन

पौड़ीवाला स्थित ऐतिहासिक स्वयंभू शिवालय परिसर का 85 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यकरण कार्य का मंगलवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने शिलान्यास किया। उन्होंने इस अवसर पर आमवाला-खजूरना सड़क पर दो पुलों का शिलान्यास भी किया। डा. राजीव बिन्दल ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि शिवरात्रि के पावन अवसर पर नाहन जनपद में शिवरात्रि की धूम है और शिवालयों में भोले बाबा के दर्शन के लिए लोग सुबह से ही कतारबद्ध खड़ें हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि शिवरात्रि के पावन अवसर पर पौड़ीवाला स्थित प्राचीन शिवालय परिसर के सौंदर्यकरण कार्य का शिलान्यास किया जाना अत्यंत प्रसन्नता का विषय है जिसके लिए क्षेत्रवासियों को बधाई। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण कार्य के लिए प्रदेश सरकार द्वारा टूरिज्म विभाग के अन्तर्गत ‘‘नई मंजिलें नई राहें परियोजना’’ के तहत यह धनराशि स्वीकृत की गई है। मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण होने से जहां यहां आने वाले श्रद्धालुओ को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मिलेगी वही यह ऐतिहासिक शिवालय प्रदेश और देश के मानचित्र पर उभरेगा। डा. बिन्दल ने कहा कि हम काफी लंबे समय से पौड़ीवाला शिवालय परिसर के सौंदर्यकरण के लिए प्रयासरत थे जो अब जाकर फलिभूत हुआ है।

पौड़ीवाला शिवालय को स्वर्ग की दूसरी सीढ़ी भी कहा जाता है और मान्यता है कि इस स्थल पर शिवलिंग स्वयंभू प्रकट हुए हैं। पौड़ीवाला के इस शिव मंदिर के प्रति नाहन क्षेत्र के हजारों लोगों में भारी श्रद्धा है और वर्ष भर विशेष कर शिवरात्रि पर्व पर यहां हजारो श्रद्धालुओं भोले बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। हाल ही में पौड़ीवाला मंदिर के समीप तक पक्की सड़क का निर्माण भी किया गया है। डा. बिन्दल ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में जहां नाहन क्षेत्र में विकास कार्यों और जनसुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है वहीं नाहन शहर और आसपास के क्षेत्र को उसके धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के अनुरूप विकसित किया जा रहा हैै।

भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, भाजपा भाजपा महामंत्री तपेन्द्र शर्मा, मंदिर कमेटी के प्रधान अमनदीप तोमर, सैनवाला पंचायत के प्रधान संदीपक, नाहन ग्राम पंचायत की प्रधान सुषमा सैनी, उप प्रधान जय प्रकाश, बीडीसी सदस्य बीरवाला, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष कविता चौहान, आमवाला सैनवाला बीडीसी मेम्बर, यशपाल, सुखदेव चौहान, व अन्य सदस्यगण, जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा, अधिशसी अभियंता लोक निर्माण वी.के. अग्रवाल, सहायक अभियंता, डी.एस. राणा और पंचायत प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]