HNN / शिमला
कुछ वर्ष पूर्व हिमाचल प्रदेश के शिमला के कोटखाई में गुड़ियाकांड हुआ था। एक स्कूली छात्रा का बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई थी। ऐसे में जब उसके परिवार का साथ देना चाहिए, न्याय की लड़ाई लड़नी चाहिए, तो अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा, हिमाचल की सांसद इस बात को एक छोटी-सी बात कह रही हैं। बलात्कार जैसे अपराध को छोटी सी चीज़ बता रही हैं।
प्रदेश सह मंत्री शिल्पा कुमारी ने कहा कि उनकी इस टिप्पणी के कारण हिमाचल प्रदेश का नाम पूरे देश भर में खराब हुआ है। विद्यार्थी परिषद उनके इस बयान की कड़ी निन्दा करती है। एक महिला होने के साथ-साथ इतने बड़े पद पर बैठ कर इस तरह की टिप्पणी करना एक शर्मनाक विषय है। यह अपराध हिमाचल प्रदेश की छवि को खराब करते हैं। हिमाचल प्रदेश देव नगरी हैं यहां ऐसा होना हमारा दुर्भाग्य है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वर्तमान सरकार से भी विद्यार्थी परिषद की मांग है कि इतने समय से चल रही सीबीआई जांच को जल्द से जल्द निर्णय तक पहुंचा कर गुड़िया को न्याय दिया जाए।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





