कहा- इस बार प्रदेश व कुटलैहड़ में होगी कांग्रेस की जीत
HNN / ऊना
वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं किसान नेता मोदगिल का प्रदेश कांग्रेस सचिव बनने पर शुक्रवार को बंगाणा में कुटलैहड़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर मोदगिल ने हाईकमान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कमेटी ने मुझे सचिव की नियुक्ति के योग्य समझा और कांग्रेसी कार्यकर्ता ने जो ढोल नगाड़ों के साथ मेरा स्वागत किया, उनका मै धन्यवाद करता हूं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
प्रदेश कांग्रेस सचिव देसराज मोदलिग ने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व उन्हें दिया, है, उसे वह बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अब कुटलैहड़ कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। गांव, कस्बों में जाकर कांग्रेस के छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं के दुख-दर्द को समझेंगे। उन्होंने कहा कि अब हवा भाजपा के खिलाफ है, जनता भाजपा का तंबू उखाड़ देगी। इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के साथ-साथ कुटलैहड़ में कांग्रेस का विधायक बनेगा। कुटलैहड़ में कांग्रेस पार्टी को एकजुटता के साथ मजबूत कर जीत दर्ज करेंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





