Loading...

प्रदेश के चहुमुखी विकास में आज भी नजर आते हैं स्वर्गीय वीरभद्र सिंह- कंवर अजय बहादुर

Shailesh Saini 8 Jul 2024 Edited 8 Jul 1 min read

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

HNN/ नाहन

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह आज भले हमारे बीच में ना हो मगर प्रदेश में हुए चहुमुखी विकास में आज भी उनकी ही छवि नजर आती है। यह बात श्रद्धांजलि समर्पण कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक अजय बहादुर ने कही। जिला मुख्यालय नाहन स्थित कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष ज्ञान चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलीम ,ओम लाल सैनी, गफूर अहमद, विनेश राणा, मनीराम पुंडीर, अनिल प्रकाश शर्मा, कांग्रेस नेत्री उपमा धीमान, उषा तोमर, मंजूर अली, विनीत महिंद्रा, किरण, नरेंद्र ठाकुर आदि के द्वारा स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

इस दौरान समस्त कांग्रेसी नेताओं व उपस्थित कार्यकर्ताओं के द्वारा 2 मिनट का मौन भी रखा गया। मंडल अध्यक्ष ज्ञान चौधरी ने कहा कि युग पुरुष स्वर्गीय वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के निर्माता थे। उन्होंने कहा कि आज उन्हीं के बताएं मार्ग पर चलते हुए प्रदेश का विकास बगैर किसी क्षेत्रवाद के हो रहा है।

वहीं कांग्रेसी नेता विनेश राणा ने कहा कि हमें आज पूर्व मुख्यमंत्री के बताएं आदर्श मार्ग पर चलना होगा उन्होंने बताया कि उनकी प्रेरणा में आज कांग्रेस अपनी विचारधारा के साथ पूरे प्रदेश में हर वर्ग को समानता की नजर से देखते हुए विकास को गति दे रही है। इस मौके पर दर्जनों कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।