प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को आखिर कब तक मिलेगी एक लाख सरकारी नौकरियां- रावत
HNN/ नाहन
भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि आखिर कब तक मिलेगी प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरियां। रावत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने विधानसभा चुनाव से पहले अपने चुनावी घोषणा पत्र में प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को हर साल एक लाख सरकारी नौकरी देने की गारंटी दी थी।
लेकिन सरकार को बनते हुए एक साल से भी अधिक समय हो गया है। लेकिन अभी तक सिर्फ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी को ही सरकारी नौकरी मिल पाई है। रावत ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवा काफी लंबे समय से सरकारी नौकरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
लेकिन प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ वायदा खिलाफी कर रहे हैं, जिसका खामियाजा उन्हें लोकसभा चुनाव में भी भुगतना पड़ा। इतना ही नहीं इसका असर तीन विधानसभा उपचुनाव में भी पड़ेगा, क्योंकि प्रदेश के बेरोजगार युवा बेरोजगारी से बहुत तंग आ चुके हैं।
रावत ने बताया कि इतना ही नहीं कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने विधानसभा चुनाव के दौरान यह भी कहा था कि हम 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं के खाते में प्रति माह 1500 रुपए भी डालेंगे। लेकिन अब इसमें महिलाओं की छटनी की जा रही है, जिस महिला के घर से कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी में होगा उस घर की महिला को 1500 रुपए नहीं मिलेंगे।
जिस महिला को प्रति माह पहले एक हजार रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलती है उस महिला को 500 रुपए की बढ़ोतरी कर अब 1500 रुपए मिल रहे हैं और जिस महिला को पहले 1150 रुपए की सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलती है उस महिला को 350 रुपए की बढ़ोतरी कर अब उस महिला को भी 1500 रुपए मिल रहे हैं तो फिर 15 सौ रुपए कहां मिल रहे हैं।
रावत ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की उम्र पहले 80 वर्ष से 70 वर्ष की और फिर 70 वर्ष से 60 वर्ष कर दी है 60 वर्ष की सभी महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन पहले ही मिल रही। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने ऐसा कुछ नहीं कहा था कि जिस घर से कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी में होगा उस घर की महिला को 1500 रुपए नहीं मिलेंगे।