लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रदेश में भले ना सही, मगर पांवटा और नाहन में बदल सकता है रिवाज

PRIYANKA THAKUR | 10 नवंबर 2022 at 8:08 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

दोनों विधानसभा में राजनीति के चाणक्य विकास के दम पर भर रहे हैं दम

HNN / नाहन

प्रदेश की राजनीति में मौजूदा समय बड़ी उथल-पुथल मची हुई है। भाजपा प्रदेश की राजनीति का रिवाज बदलने की कमरतोड़ कोशिश कर रही है। बावजूद इसके प्रदेश में भले ना बदले, मगर सिरमौर में कम से कम पांवटा साहिब और नाहन में रिवाज बदलता नजर आ रहा है। पांवटा साहिब में जहां आज अमित शाह सुखराम चौधरी के बगावती साथियों सहित कांग्रेस के ताबूत में अंतिम कील ठोक गए। वही, नाहन में किए गए कार्यों के दम पर ब्रांड बन कर उभरे डॉ राजीव बिंदल अपने ही दम पर विजय पताका फहराने के काफी नजदीक पहुंच चुके हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

विधानसभा क्षेत्र में किए गए कार्यों को लेकर और भविष्य में विधायक के द्वारा दिए गए विजन डॉक्यूमेंट में जनता अपना विश्वास जाहिर कर रही है। उधर, सुखराम चौधरी सरल और सादगी भरी राजनीतिक शैली में कांग्रेस के प्रत्याशी को चारों तरफ से घेर चुके हैं। एक और जहां हरप्रीत सिंह भाजपा में शामिल हो चुके हैं। तो वही शहर के 11 नंबर और 10 नंबर वार्ड जो कि कांग्रेस के मजबूत वार्ड थे उनमें सुखराम चौधरी सेंधमारी करने में कामयाब हो गए हैं। कहा जा सकता है सरदार रतन सिंह के बाद जहां पांवटा साहिब का माइनॉरिटी वर्ग कांग्रेस में भी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा था।

वही सुखराम ने इन्हें अपने साथ शामिल कर अपनी ही बिरादरी में हुए डैमेज को सिख वोट बैंक के साथ काफी हद तक कंट्रोल कर लिया है। यही नहीं जिन लोगों की वजह से बाजार यानी शहर और कुछ पंचायती क्षेत्रों में लोग नाराज चल रहे थे उन भाजपा नेताओं को सुखराम चौधरी ने प्रचार में विराम देते हुए खुद अपने दम पर लोगों की नाराजगीयों को दूर कर लिया है। वही लोग यह भी मानने लग पड़े हैं कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र का विकास राजनीतिक तजुर्बे के साथ वह भी जो मंत्री रह चुके हैं उनके हाथों में सुरक्षित है।

वार्ड नंबर 10 और 11 में सुखराम चौधरी ने लोगों को आश्वस्त भी कर दिया है कि जल्द ही स्टोन क्रेशर रोड बनवाया जाएगा। वही इस वार्ड की महिला रविंदर कौर, दलजीत कौर आदि ने नहर वाली सड़क को भी पक्का करवाने का सुखराम से वायदा लिया है। बड़ी बात तो यह है कि जहां पूर्व में विधायक रहे करनेश जंग एक भी विकास कार्य नहीं करवा पाए थे। वही सुखराम चौधरी ने अन्य विकास कार्यो के अलावा 372 करोड रुपए केवल बिजली सुधार में ही पांवटा साहिब में खर्च किए हैं। सुखराम चौधरी के विजन डॉक्यूमेंट के तहत अब इस विधानसभा क्षेत्र की जनता को भाजपा प्रत्याशी में पांवटा साहिब का भविष्य सुरक्षित भी नजर आ रहा है।

ऐसे में सुखराम चौधरी भारी विरोध के बावजूद हर तरह से डैमेज कंट्रोल करते हुए अब लगभग जीत के मुहाने पर पहुंच चुके हैं। वही, अमित शाह ने भी आज उनके पक्ष में दमदार तरीके से पैरवी करते हुए यह जाहिर कर दिया है कि सुखराम चौधरी प्रदेश की राजनीति में आने वाले समय में छोटा-मोटा नहीं बल्कि बड़े कद वाले नेता बन जाएंगे। वही एक बात और भी अच्छी तरह से स्पष्ट हो गई है कि अमित शाह का पांवटा साहिब आना कहीं ना कहीं भाजपा से गद्दारी करने वालों के लिए एक बड़ा सख्त संदेश भी देता नजर आता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]