लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पब्बर नदी किनारे बंधे हाथ-पांव मिला नेपाली मजदूर का शव

Shailesh Saini | 19 फ़रवरी 2026 at 2:58 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

रोहड़ू में सनसनीखेज हत्या, संदिग्धों की तलाश में पुलिस की दबिश

हिमाचल नाऊ न्यूज़ | रोहड़ू

रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव थाना क्षेत्र में नेपाली मूल के एक मजदूर की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस के अनुसार बडियारा क्षेत्र में पब्बर नदी किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान सेती राम उर्फ राकेश प्रताप निवासी जिला सल्याणी, नेपाल के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से क्षेत्र में मजदूरी कर रहा था।

यह मामला दीपेंद्र निवासी गांव दिसवानी के बयान पर दर्ज किया गया।स्थानीय लोगों के अनुसार 17 फरवरी की शाम मृतक को नेपाल मूल के दो अन्य व्यक्तियों के साथ देखा गया था। बताया जा रहा है कि तीनों ने साथ बैठकर शराब पी थी, जिसके बाद वह लापता हो गया।

बाद में उसका शव नदी किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला, जिसमें हाथ-पांव बंधे हुए थे।पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिनमें मृतक दो संदिग्ध व्यक्तियों के साथ दिखाई दिया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम से मौके का निरीक्षण करवाया गया है तथा डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए हैं।तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विशेष पुलिस टीमें संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

गौरव सिंह, एसएसपी शिमला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]