कोलर पंचायत को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आदर्श सौर गांव का दर्जा मिला है। यहां सबसे अधिक रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाकर ऊर्जा उत्पादन किया गया है।
नाहन
जिला स्तरीय समिति की बैठक
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। बैठक में योजना के क्रियान्वयन और पंचायतों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कोलर बना आदर्श सौर गांव
पांवटा साहिब के विकास खंड की कोलर पंचायत को इस योजना में सबसे आगे रहने पर चयनित किया गया। यहां 61 लाख 5 हजार 550 रुपये की लागत से 33 ग्रिड कनेक्टेड रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट लगाए गए हैं, जिनसे 111.01 किलोवाट बिजली उत्पादन हो रहा है।
एक करोड़ की विशेष राशि
आदर्श सौर गांव को सोलर गतिविधियों को और बढ़ावा देने के लिए एक करोड़ रुपये मिलेंगे। उपायुक्त ने हिम ऊर्जा विभाग को कोलर पंचायत के साथ बैठक कर विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
जिले की अन्य पंचायतों में प्रगति
हिम ऊर्जा के अधिकारियों ने बताया कि जिले की 27 पंचायतों का इस योजना के तहत चयन हुआ था, जिनमें से 14 पंचायतों में पहले ही 1.26 करोड़ रुपये से 55 रूफ टॉप सोलर प्लांट और 177 स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम लगाए जा चुके हैं। इनसे 202.345 किलोवाट क्षमता की बिजली का उत्पादन हो रहा है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





