HNN/ लाहौल स्पीति
बाहरी राज्यों से लाहौल-स्पीति घूमने आने वाले सैलानी प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं। प्रशासन द्वारा की गई बार-बार मनाही के बावजूद भी कुछ पर्यटक नदी किनारे मस्ती करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में अब पुलिस ने पर्यटकों के खिलाफ कार्यवाही करनी शुरू कर दी है और आदेशों की अवहेलना करने पर जुर्माना भी वसूला जा रहा है।
बता दें कि बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक नदी किनारे मस्ती करने पहुंच जाते हैं परंतु कभी कभार यही मस्ती उनकी जान की दुश्मन भी बन जाती है। अब तक कई पर्यटकों की नदी में गिरने के कारण मौत हो चुकी है। ऐसे में जिला प्रशासन ने नदी-नालों के किनारे जाने को सख्ती से मना किया हुआ है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
परंतु इसके बावजूद भी कुछ पर्यटक नदी किनारे पहुंच रहे हैं जिसके चलते पुलिस इन पर्यटकों के खिलाफ कार्यवाही अमल में ला रही है। भागा नदी के पास पहुंचे सात पर्यटकों के खिलाफ लाहुल-स्पीति पुलिस ने कार्यवाही की और 3500 रुपये जुर्माना वसूला है।
पुलिस अधीक्षक लाहुल-स्पीति मानव वर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि चंद्रा व भागा नदियों में पानी का जलस्तर काफी ज्यादा है। ऐसे में पर्यटकों को नदियों के किनारे न जाने की सख्त हिदायत दी गई है। बावजूद इसके पर्यटक वहां पहुंच रहे हैं जिसके चलते उनके चालान काटे जा रहे हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





