लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रसिद्ध आमवाला गोगा माड़ी में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

Ankita | 17 मार्च 2023 at 8:41 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कृष्ण लला की वर्णित माखन चोरी की लीलाओं में मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

HNN/ नाहन

जिला मुख्यालय नाहन के तहत आने वाली ग्राम पंचायत आमवाला सैनवाला में स्थित गोगा माड़ी में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस कथा का आयोजन गोगा माड़ी (आमवाला) के गुरु प्रताप सिंह सहित उनके शिष्यों द्वारा किया जा रहा हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जबकि वृंदावन से पधारी कथा वाचक विदुषी गौरी दीक्षित श्री भागवत कथा का वर्णन कर रही हैं। कथा के पांचवे दिन यानी शुक्रवार को भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया।

इस मौके पर आकर्षक झांकियो के साथ प्रस्तुत कृष्णलला की माखन चोरी की लीलाओं को सुन भक्तजन मंत्रमुग्ध हो गए। पांचवे दिन की कथा संपन होने उपरांत भंडारे का आयोजन भी किया गया।

खास बात तो यह हैं कि स्थानीय सहित आस पास के क्षेत्रों से रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने के लिए यहां पधार रहे हैं। लिहाज़ा प्रत्येक दिन कथा का प्रसाद वितरण के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की जा रही है।

जानकारी देते हुए आयोजक प्रताप सिंह ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा रविवार को संपन्न हो जाएगी।उन्होंने बताया कि कथा के अंतिम दिन विशेष पूजा अर्चना, हवन इत्यादि के बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]