लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी और नयनादेवी में हजारों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

SAPNA THAKUR | 6 दिसंबर 2021 at 12:25 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर, ऊना

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी और नयना देवी मंदिर में रविवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे। दोनों ही शक्तिपीठों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु शीश नवाने पहुंचे। बिलासपुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ नयनादेवी की बात करें तो यहां रविवार को श्रद्धालुओं की भारी तादाद देखने को मिली।

इस दौरान मां के दरबार में 18 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मंदिर प्रशासन द्वारा यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। इसके अलावा जिला ऊना स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यहां तकरीबन 15000 श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। श्रद्धालुओं को पर्ची के साथ ही मंदिर में दर्शन करने के लिए भेजा गया। वही दोनों ही शक्तिपीठों में किसी भी श्रद्धालु को बिना मास्क के मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात किए गए थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]