HNN/ ऊना
प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में नव वर्ष मेले का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। शुक्रवार को शुरू हुआ तीन दिवसीय मेला रविवार को संपन्न हो गया। वही इन तीनों ही दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। स्थानीय ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों से भी हजारों की तादाद में श्रद्धालु मां के दर पर नमस्तक होने पहुंचे।
चिंतपूर्णी नव वर्ष मेले के तीनों दिन 40-42 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने मां के दरबार पर हाजरी लगाई। शुक्रवार और शनिवार को माँ के चरणों में श्रद्धालुओं ने 26 लाख की नकदी अर्पित की। वही श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस और होमगार्ड जवान तैनात किए गए थे। श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने के बाद ही मंदिर में प्रवेश दिया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





