HNN/ ऊना
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में एक अप्रैल से 19 अप्रैल तक मंदिर न्यास को करीब 2.5 करोड़ रुपये का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। बता दें कि अप्रैल माह में मां के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा तथा श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में दिल खोलकर चढ़ावा भी चढ़ाया।
नकदी के साथ-साथ श्रद्धालुओं द्वारा मां के चरणों में सोना-चांदी भी अर्पित किया गया। एक से 10 अप्रैल तक एक करोड़ जबकि 19 अप्रैल तक यह चढ़ावा 2.5 करोड़ रुपये तक पहुँच गया। वहीं मंदिर में तैनात वित्त एवं लेखा अधिकारी शम्मी राज ने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर में अप्रैल माह के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा करोड़ों का चढ़ावा चढ़ाया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से अभी भी श्रद्धालुओं का आना निरंतर जारी है। खासतौर पर वीकेंड पर प्रदेश सहित बाहरी O राज्यों से भारी तादाद में श्रद्धालु मां के दर पर शीश नवाने पहुंच रहे हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





