HNN / बिलासपुर
उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी में 29 जुलाई से 6 अगस्त तक श्रावण अष्टमी नवरात्रों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष मंदिर न्यास श्री नयना देवी एवं उपायुक्त पंकज रॉय ने श्रावण अष्टमी नवरात्रो-2022 के प्रबंधों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि श्री नयना देवी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओ को हर संभव सुविधाएं सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता इत्यादि उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन व मंदिर न्यास भरपूर प्रयास करेगा ताकि स्थानीय व बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओ को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति अतिरिक्त उपायुक्त को श्रावण अष्टमी नवरात्र-2022 के लिए मेला अधिकारी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त उप मंण्डल अधिकारी को सहायक मेला अधिकारी तथा पुलिस उप अधीक्षक को सहायक पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि नवरात्रों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समस्त एरिया में विभिन्न सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे और इस बार कोरोना का प्रभाव कम होने के कारण श्रद्धालुओ की संख्या बढ़ने की सम्भावनाएं हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके कारण सेक्टर अधिकारियों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। नवरात्रों के दौरान सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से रखने के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सभी शौचालयों की साफ सफाई के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। इस बार नवरात्रों के दौरान लंगर व्यवस्था की स्वीकृति दी गई है। उसके लिए एक कमेटी का गठन किया जायेगा जो यह सुनिश्चित करेगी कि वहां लंगर के दौरान अव्यवस्था न हो और लोगों को बैठने की ,पानी की, स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था हो।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





