प्राकृतिक आपदा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की बंदर बांट- रावत
HNN/ नाहन
सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत प्रकरण के पैसो में बंदर बांट कर अपने करीबियों को लाभ पहुंचाया है। सीएम सुक्खू ने इसमें गरीब व पात्र लोगों की अनदेखी की है।
रावत ने बताया कि जिन लोगों का सचमुच में ही भारी वर्षा के कारण नुकसान हुआ था, उन लोगों को आज तक भी राहत प्रकरण का पैसा नहीं मिला है। रावत ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बहुत सारा पैसा दिया था लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इन पैसों के बंटवारे में धादली कर अपने करीबियों को लाभ पहुंचाया है और लेकिन पात्र लोग आज भी इन पैसों का इंतजार कर रहे हैं।
रावत ने बताया कि जब-जब भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तब तब कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता दोनों हाथों से लूटने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश की भोली भाली जनता को मूर्ख बनाते हैं इसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी के नेताओं को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।