पूर्ण आहुति के बाद आयोजित भंडारे में सैंकड़ों लोगों ने दर्ज की उपस्थिति
HNN/नाहन
नाहन काली स्थान तालाब सुमित स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। श्री हनुमान सेवा समिति द्वारा आयोजित हनुमान जयंती पर्व पर विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया। आयोजित यज्ञ में दर्जनों लोगों ने पूर्ण आहुति दी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस उपलक्ष पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ों की तादाद में स्थानीय लोगों ने शिरकत करी। इस मौके पर सेवा समिति के द्वारा भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंडित लायक राम भारद्वाज के द्वारा सीताराम सहित श्री कृष्ण जी के नाम की महिमा का भी बखान किया गया।

पंडित कमलेंद्र शर्मा ने सनातन धर्म में 9 की संख्या और 108 माला के जाप का महत्व भी बताया। आयोजित कार्यक्रम में आचार्य सुदीप तिवारी, राजीव भारद्वाज, रामलाल शर्मा, यशपाल, हरदेव, गोपाल आदि के द्वारा मुख्य रूप से व्यवस्था बनवाई गई थी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group