लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राजभवन में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन

Ankita | 22 जनवरी 2024 at 4:33 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

राम मंदिर अयोध्या में श्री रामलल्ला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राजभवन में आज प्रातः सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल एवं लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल की उपस्थिति में राजभवन में स्थापित यज्ञशाला में सुन्दरकांड का पाठ किया गया।

इसके उपरांत, राज्यपाल ने राजभवन के दरबार हॉल में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव देखा। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा एवं राजभवन के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि जिनके हृदय में भगवान राम हैं, उन्हें ही अयोध्या के प्रभाव का एहसास है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राज्यपाल ने कहा, ‘‘यह कल्पना से परे अनुभवों का समय है और यह भक्ति की शक्ति है, जिसे शब्दों में नहीं बल्कि हृदय में महसूस किया जा सकता है।’’ उन्होंने कहा कि भारतीय विरासत और संस्कृति को नए आयाम मिले हैं। उन्होंने कहा कि यह समारोह शांति और सद्भाव का भी संदेश देता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]