हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान – डॉ. सैजल
HNN / सोलन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि भारत की संस्कृति की विविधता समूचे विश्व को आकर्षित करती रही है। डॉ. सैजल गत सांय फिलफोट फोरम सोलन द्वारा आयोजित 34वीं अखिल भारतीय नृत्य, ड्रामा तथा संगीत प्रतियोगिता, अभिनय-2022 के शुभारम्भ के अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों एवं अन्य को सम्बोधित कर रहे थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
डॉ. सैजल ने कहा कि प्राचीन समय से ही भारतीय संस्कृति को विश्वभर में सराहा जाता रहा है। भारतीय संस्कृति की विविधता जहां अपने आप में अद्वितीय है वहीं विश्व की अनेक संस्कृतियां भारत की समृद्ध संस्कृति से प्रेरित रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति सौम्यता और राष्ट्रीयता की परिचायक है। उन्होंने कहा कि संस्कृति के साथ-साथ भारत के विभिन्न प्रांतो की हस्तकला एवं हस्तशिल्प भी सभी के आकर्षण का केन्द्र रहे हैं।
डॉ. सैजल ने आशा जताई कि फिलफोट फोरम भविष्य में भी इस आयोजन के माध्यम से भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार एवं युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति के दर्शन से अवगत करवाने की दिशा में कार्य करती रहेगी। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर फिलफोट की सदस्य सुनीता शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक ”मुठ्ठी भर आसमान-आईना-ए-बघाट“ का विमोचन भी किया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





