सैंकड़ो बीघा जमीन सिंचाई के अभाव में हो रही बंजर
HNN/ राजगढ़
रखरखाव के अभाव में उठाऊ सिंचाई योजना फागू इन दिनों बदहाली के आंसू बहा रही है। जिसके चलते इस क्षेत्र के किसान अपनी नगदी फसलों की सिंचाई करने से महरूम है और फसलें बर्बाद होने की कागार पर है। आलम यह है कि बीते कई दिनों से पंपिग मशीन पर गिरे पेड को हटाने की विभाग द्वारा कोई जहमत नहीं की गई। जिससे प्रतीत होता है कि जल शक्ति विभाग इस योजना के रखरखाव के प्रति कितना गंभीर है। बता दें कि करीब तीस वर्ष पहले इस क्षेत्र के पांच गांव फागू, सेर, मनौण, ढांग और पाजयो के लिए अरखटी खड्ड से उठाऊ सिंचाई योजना तैयार की गई थी ताकि किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिल सके और इस सिंचाई योजना से पांच गांव के लोगों को काफी लाभ मिल रहा था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जल शक्ति विभाग की उदासीनता के चलते बीते कई वर्षों से इस योजना की रिमॉडलिंग नहीं की गई है और राईजिंग मेन की पाईपें बार-बार टूट रही है जिससे किसानों को समय पर सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है और सैंकड़ों हैक्टेयर भूमि बंजर होने के कगार पर पहुंच गई है। विभाग के इस रवैया से क्षेत्र के किसानों में सरकार व विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। कृषि विकास समिति के अध्यक्ष शेर जंग चौहान ने बताया कि इन दिनों किसानों द्वारा खेतों में लहसुन की फसल लगाई गई है परंतु सिंचाई के लिए पानी न उपलब्ध होने से लहसुन की फसल खराब होने लगी है।
अध्यक्ष ने बताया कि इस योजना की बदहाली बारे उनके द्वारा अनेकों बार विभाग के जेई, एसडीओ, एक्सीयन और एसई से भी बात की गई परंतु किसी भी स्तर पर उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होने हैरानी प्रकट करते हुए बताया कि विभाग द्वारा पानी के वितरण के लिए टैंक व पाईपें बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है परंतु जब तक योजना में पानी की उपलब्धता नहीं होगी इसका कोई औचित्य नहीं हैं।
हालांकि एसडीओ चंदोल सुभाष चौहान ने भी माना कि इस सिंचाई योजना की हालत बहुत दयनीय है परंतु योजना को क्रियाशील बनाने के लिए कोई उनके द्वारा पग नहीं उठाया जा रहा है। एसडीओ जेएसवी चंदोल सुभाष चौहान ने बताया कि सिंचाई योजना की रिमॉडलिंग के लिए करीब 70 लाख का प्राक्कलन तैयार करके सरकार को भेजा गया है । इसके अतिरिक्त राईजिंग मेन पाईपों की मुरम्मत शीघ्र करवा दी जाएगी ।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





