खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होंगी आयोजित, कबड्डी विजेता टीम को ट्रॉफी सहित मिलेंगे इतने हजार…
HNN/ नाहन
नाहन विकास खंड की ग्राम पंचायत बनेठी में 12 और 13 अप्रैल को देवता शिरगुल बैसाखी मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में जहां खेलकूद प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी। वहीं बृजेश्वरी कलामंच के कलाकारों द्वारा लोगों का मनोरंजन किया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मेला कमेटी के प्रधान संतोष ठाकुर ने बताया कि 12 अप्रैल को मेले का शुभारंभ नशा निवारण परिषद के प्रदेशाध्यक्ष अमरजीत परमार द्वारा किया जाएगा। 12 अप्रैल को सुबह 8 बजे गायत्री जाप के बाद कबड्डी प्रतियोगिता होगी।
इस दौरान भंडारे के साथ रात को कीर्तन किया जाएगा। 13 अप्रैल को हवन यज्ञ किया जाएगा। इसके बाद बच्चों की रेस व अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। दोपहर 12 बजे से 7 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान सायं साढ़े 4 बजे मुख्यातिथि द्वारा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
कबड्डी की विजेता टीम को 11,000 और उपविजेता को 71,00 रूपए व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। बृजेश्वरी कला मंच के कलाकार धर्मपाल ठाकुर, राजीव ठाकुर, डी.आर कश्यप, मधुमिता, अंबिका और प्रीति लोगों का मनोरंजन करेंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group