समापन करेंगे विधायक अजय सोलंकी, अमरजीत परमार करेंगे उद्घाटन, विनोज शर्मा विशिष्ट अतिथि
नाहन
बैसाखी मेले की तैयारियां पूर्ण
खंड विकास नाहन की बनेठी पंचायत में देवता शिरगुल बैसाखी मेला 12 और 13 अप्रैल को मनाया जाएगा। मेले का शुभारंभ समाजसेवी और पूर्व रोड सेफ्टी अध्यक्ष अमरजीत परमार करेंगे, जबकि समापन नाहन के विधायक अजय सोलंकी द्वारा किया जाएगा। समाजसेवी एवं कारोबारी विनोज शर्मा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों से सजेगा आयोजन
मेला कमेटी अध्यक्ष संतोष ठाकुर ने बताया कि 12 अप्रैल की सुबह 8 बजे शिरगुल मंदिर में गायत्री जाप होगा। इसके बाद 10 बजे से शाम 6 बजे तक 16 वर्ष से कम आयु वर्ग और ओपन वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के मुकाबले कराए जाएंगे।
दूसरे दिन बच्चों की दौड़ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
13 अप्रैल को सुबह 7 बजे शिरगुल मंदिर में गायत्री जाप होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक बच्चों की 100 और 200 मीटर दौड़, लड़कियों की तीन टांग वाली दौड़, टॉफी दौड़, एक किलोमीटर ओपन दौड़ आयोजित की जाएगी। साथ ही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
भंडारा और लोक कलाकारों का मनोरंजन
दोपहर 11:30 बजे से 3 बजे तक भंडारे का आयोजन होगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन करेंगे।
विजेताओं को मिलेगा सम्मान
शाम 4:30 बजे मुख्य अतिथि द्वारा कबड्डी और अन्य खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group