Loading...

बर्मा पापड़ी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ शुभारंभ

Ankita • 26 Dec 2023 • 1 Min Read

शिविर में इतने प्रतिभागी ले रहे भाग….

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के समीप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बर्मा पापड़ी में आज मंगलवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ हुआ। बता दें इस शिविर में 25 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष राजेंद्र चौहान जी द्वारा की गई। सबसे पहले स्वयंसेवकों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

जिसके बाद एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप कुमार के द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। एनएसएस के स्वयंसेवकों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके शिविर की शुरुवात की। वहीं कार्यवाहक प्रधानाचार्या मधु गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवियों को समाज सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वयंसेवियों को बताया कि किस तरह से राष्ट्रीय सेवा योजना समाज के सर्वांगीण विकास में मदद करती है और अच्छे नागरिकों का निर्माण करता है। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप कुमार, अनीता सहित सभी स्टॉफ मेंबर मौजूद रहे।