HNN/ सोलन
शहर के बाजारों में लगातार अतिक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। जिससे आने-जाने वाले लोगों को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते एक बार फिर नगर निगम ने अतिक्रमण करने वाले कारोबारियों पर शिकंजा कसा है। नगर निगम ने दुकानों के बाहर कारोबारियों द्वारा सजाए गए सामान को मौके से ही उठवा दिया तथा कारोबारियों को दोबारा से ऐसा न करने की चेतावनी भी दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा लोअर बाजार से लेकर मुख्य बाजार तक इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। इस दौरान जगह-जगह कारोबारियों द्वारा दुकान के बाहर सजाए गए सामान को नगर निगम के कर्मचारियों ने मौके से ही हटाया तथा कारोबारियों की वीडियोग्राफी भी की। वहीं नगर निगम द्वारा की गई इस कार्यवाही से कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





