लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बाबा नरसिंह देव के मंदिर का रास्ता हुआ बंद, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

PARUL | 20 सितंबर 2023 at 4:07 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में भाखड़ा बांध के पास गोविंद सागर झील के किनारे बाबा नरसिंह देव के मंदिर को जाने वाले रास्ता बारिश के कारण बंद हो गया है। जिसके कारण मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को काफी मुश्किलों का समाना करना पड़ रहा है।

बता दें कि बाबा नरसिंह देव का यह मंदिर प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। जिसके चलते यहां श्रद्धालु का आना-जाना लगा रहता है। किन्तु रास्ता बंद होने के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मंदिर को जाने वाले रास्ते में बीच में नाला होने के कारण बड़े-बड़े पत्थर और मलबा सड़क पर गिर गया है। जिस कारण मार्ग को काफी नुक्सान हुआ है। जिसके चलते मंदिर के लिए जाने वाले रास्ता वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद है।

साथ ही यहां दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। तो वहीं श्रद्धालुओं ने स्थानीय लोगों से मांग की है कि इस रास्ते को जल्द से जल्द बहाल किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों के साथ -साथ श्रद्धालु और पर्यटक भी बाबा के दर्शन कर सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]