HNN / ऊना
डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी होली मेले के तीसरे दिन मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। शनिवार को मेले में हजारो की तादाद में पहुंचे श्रद्धालुओं ने माथा टेका। धार्मिक स्थल डेरा बाबा बड़भाग सिंह बेरी साहिब, गुरुद्वारा मंजी साहिब, मंदिर वीर नाहर सिंह और चरण गंगा में श्रद्धालुओं ने अरदास कर मन्नतें मांगी।
मेले में श्रद्धालुओं की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। होली के दिन पवित्र निशान साहिब चढ़ाए जाने की रस्म और पंजे के प्रसाद के लिए कई लोगों ने मेला क्षेत्र में तंबू किराए पर लेकर डेरा जमा लिया है। इससे क्षेत्र धीरे धीरे मिनी पंजाब का रूप लेता जा रहा है। धार्मिक स्थलों की तरफ से चलाए जा रहे नियमित लंगरों में संगत को प्रसाद की सेवा उपलब्ध है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान रीना ठाकुर ने बताया कि मेला शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। एसडीएम अंब मनेश यादव ने बताया कि मेला क्षेत्र में यात्रियों की सुविधा और कानून व्यवस्था के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





