लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बाबा बालक नाथ के दर्शनों को भक्तों का उमड़ा हुजूम, लाखों का चढ़ा चिढ़ावा

PRIYANKA THAKUR | 28 मार्च 2022 at 11:10 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / हमीरपुर

जिला हमीरपुर स्थित बाबा बालक नाथ के दर्शनों को रविवार को देश-विदेश से लाखों भक्तों का हुजूम मंदिर में उमड़ पड़ा। बता दें कि रविवार को रिकॉर्ड तोड़ भक्तों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। पहली बार बाबा के दरबार में भक्तों का आंकड़ा 40000 को पार कर गया।

जानकारी के अनुसार रविवार के दिन देश विदेश में रह रहे बाबा के भक्त जनों के रूप में बाबा की नगरी में नाचते गाते पहुंचे। यहां सुबह से ही बाबा के दरबार में भक्तों की लंबी लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई और दोपहर तक करीब 25000 श्रद्धालुओं ने बाबा की गुफा के दर्शन किए। शाम तक यह आंकड़ा 40 हजार के पार हो गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इतना ही नहीं रविवार को 24,73, 228 रुपए चढ़ावे के रूप में, 10,12, 002 रुपए दान के रुप में, 22 ग्राम सोना व 171 ग्राम चांदी, 140 पाउंड, यूरोप के 30 यूरो, यूएसए के $40, यूएई के 110 दिरम, ऑस्ट्रेलिया के $160 और कनाडा के साथ डॉलर विदेशी मुद्रा के रूप में भक्तों ने बाबा के चरणों में चढ़ाएं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]