HNN/ हमीरपुर
उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मेलों के आखिरी दिन हजारों श्रद्धालुओं बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन करने पहुंचे।रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते बड़ी तादाद में श्रद्धालु बाहरी राज्यों से बाबा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान तकरीबन 30 हज़ार श्रद्धालु बाबा के दर पर नमस्तक हुए।
सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा। भक्तों ने भीषण गर्मी के बावजूद भी लंबी-लंबी कतारों में लगकर अपनी बारी के आने का इंतजार किया और उसके बाद बाबा के दर पर शीश नवाया। इस दौरान प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बाबा बालक नाथ मंदिर अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट को चढ़ावे के रूप में करोड़ों रुपये हर साल प्राप्त होते हैं। जिसमें मंदिर ट्रस्ट की ओर से चलाए जा रहे शिक्षण संस्थान और श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने के उद्देश्य से लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





