Loading...

बारिशों में आपदाओं से निपटने को इस बार सिरमौर पुलिस भी तैयार

Ankita • 1 Jul 2024 • 1 Min Read

सभी थाने, चौकी को अलर्ट मोड पर रहने के जिला कप्तान ने दिए आदेश

HNN/ नाहन

पिछले वर्ष बरसात में हुए नुकसान को लेकर इस बार जहां जिला प्रशासन ने तमाम तैयारी को चाक चौबंद कर लिया है। तो वहीं सिरमौर पुलिस भी अब अलर्ट मोड पर आ गई है। एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा के द्वारा जिला के तमाम थाना पुलिस चौकियो को हर वक्त मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है।

यही नहीं जिला पुलिस कप्तान के द्वारा सभी थाने,चौकी की लैंडलाइन सहित हेल्पलाइन नंबर को भी दुरुस्त कर लेने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान कई बार अवसरवादी भी मौके का फायदा उठाकर अपना हाथ साफ कर लेते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में न केवल कानूनी व्यवस्था बनाया जाना जरूरी है बल्कि पीड़ित परिवारों को अधिक से अधिक राहत मिले इसको लेकर रेस्क्यू में प्रमुख भूमिका भी निभानी है। एसपी सिरमौर ने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि बरसाती के सीजन में नदी नाले अथवा खड्डों के आसपास जाने से परहेज करें।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा बरसात के सीजन को लेकर जहां तमाम व्यवस्थाएं चाक चाैबंद की गई हैं। वहीं पुलिस का हर जवान किसी भी आपदा की स्थिति में अन्य रेस्क्यू दलों के साथ बराबर सहयोग में रहेगा।