लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बिना अनुमति वॉल राइटिंग और पोस्टर लगाने पर छात्र संगठनों के खिलाफ मामला दर्ज

SAPNA THAKUR | 2 जून 2022 at 3:39 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एबीवीपी, एनएसयूआई और एसएफआई के छात्र संगठनों को बिना अनुमति वॉल राइटिंग और पोस्टर बैनर लगाना महंगा पड़ गया। जिसके चलते पुलिस ने तीनों छात्र संगठनों के खिलाफ तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। छोटा शिमला थाना में दर्ज हुए मामले के तहत विकासनगर कार पार्किंग के समीप सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल परिसर के सामने एबीवीपी की वॉल राइटिंग, होर्डिंग और पोस्टर लगे हुए पाए गए।

इसको लेकर प्रशासन से कोई अनुमति नहीं लिए जाने के चलते एबीवीपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। लक्कड़ बाजार चौकी में संजौली कॉलेज के पास सरकारी संपत्ति पर बिना अनुमति एबीवीपी, एसएफआई और एनएसयूआई के पोस्टर लगाने को लेकर मामला दर्ज किया है। इसके अलावा एचपीयू कैंपस, चौड़ा मैदान में वॉल पेंटिंग और अवैध रूप से पोस्टर लगाने को लेकर समरहिल चौकी में मामला दर्ज हुआ है। तीनों छात्र संगठनों को नामजद किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें कि प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद पुलिस ने शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग और पोस्टर बैनर के अलावा वॉल राइटिंग करने पर यह मामले दर्ज किए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]