लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बिना कृष्ण के न तो सृष्टि का अस्तित्व न ही पालन- आचार्य पीतांबर

PRIYANKA THAKUR | 13 अप्रैल 2022 at 3:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

बद्दी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का श्रद्धालुओं ने किया रसपान

HNN / गुरप्रीत धुन्ना, बद्दी

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में श्रीमद्भावगत कथा व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कुम्हारहट्टी के विख्यात कथावाचक आचार्य पीतांबर दत्त ने उपस्थित भक्तजनों को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करवाते हुए कहा कि बिना कृष्ण के न तो सृष्टि का अस्तित्व है और नही पालन। उन्होंने बताया कि जहां पर भी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाता है वह क्षेत्र पापों व दोषों से मुक्त हो जाता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

आचार्य पीतांबर दत्त ने कहा कि इंसान 84 लाख जूनें भोग्ता है और इस 84 के गेढ़ से मुक्ति भगवान कृष्ण की भक्ति और श्रीमद् भागवत कथा के रसपान से मिलती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार इंसान हवा, पानी के जिंदा नहीं रह सकता, उसकी प्रकार बिना कृष्ण के सृष्टि का अस्तित्व नहीं है और वही हैं जो सृष्टि के पालनहार हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से पश्चिमी सभ्यता से दूर रहने और भगवान के प्रति आस्था और श्रद्धा रखने का आहवान किया। युवाओं को नशे से दूर रहने का आहवान करते हुए आचार्य पीतांबर दत्त ने कहा कि नशा मानव जीवन, बुद्धि और शरीर का नाश करता है।

उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा के आयोजक दीदार सिंह दारा का भी आभार जताते हुए कहा कि कथा का आयोजन कर उन्होंने श्रद्धालुओं को निहाल किया है जो पुण्य का काम है। इस मौके पर पार्षद सुरजीत चौधरी, पार्षद जस्सी चौधरी, मीनू मुकेश, विश्वास, हरगुण सिंह, गुरप्रीत, बाल किशन, गुरपाल, रामपाल, मोहन चौधरी, तरसेम चौधरी, कमलजीत कौर, कांता देवी, रजनी देवी, परमजीत कौर, मीना देवी समेत भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

श्रीमद् भावगत कथा के समापन अवसर पर हवन यज्ञ के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुाओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]