Loading...

बिना बिल बाजार में सोने के गहने बेच रहा था व्यापारी, आबकारी विभाग ने…

PRIYANKA THAKUR • 1 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / सोलन

राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम बिना बिल के आभूषण लाने और बेचने वालो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है। इसी कार्यवाही के तहत आज राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने नालागढ़ बाजार में दबिश देकर सोने के गहने बेचते हुए एक व्यापारी को पकड़ा है। दरअसल, नालागढ़ के सहायक आयुक्त पवन कुमार तथा सहायक अधिकारी पवन धीमान ने नालागढ़ बाजार में दबिश दी।

यहां उन्होंने देखा कि एक व्यापारी बिना बिल के सोने के आभूषण बेच रहा था। विभाग ने जब व्यापारी से बिल के बारे में पूछताछ की, तो वह कोई भी बिल उनके सामने दिखा नहीं पाया। बता दे कि पकड़े गए सोने के गहनों की कीमत लगभग 42,00000 रुपए है। इसके बाद विभाग ने तुरंत कार्यवाही करते हुए व्यापारी पर 2,52,000 रुपए जुर्माना लगाया, साथ ही इस राशि को सरकारी खजाने में जमा करवा दिया।

उधर मामले की पुष्टि करते हुए उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग बद्दी प्रितपाल सिंह ने कहा कि आबकारी विभाग ने आज एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए बिना बिल के सोने के गहने बेच रहे व्यापारी को पकड़ा है। व्यापारी पर नियमानुसार कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा कि विभाग की यह कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी।