HNN/ मंडी
जिला मंडी में आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने बिना बिल सामान ले जाने पर बड़ी कार्यवाही की है। इस दौरान लाखों रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है। आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा 2 दिनों के भीतर ही अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी कर गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि नेरचौक, सलापड़ व मंडी से बिना बिल कबाड़ व अन्य सामान बाहर भेजा जा रहा है।
इस पर टीम ने अलग-अलग जगह नाके लगाए। एक ट्रक कबाड़ लेकर पंजाब की ओर जा रहा था, की जांच की तो उसके पास संबंधित दस्तावेज व बिल नहीं मिले। टीम ने उसे एक लाख 63 हजार रुपये जुर्माना किया। एक ट्रक सीमेंट लेकर आ रहा था उसका ई-वे बिल भी एक्सपायर हो चुका था। ऐसे में उसे भी एक लाख रुपये करीब जुर्माना किया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके अलावा लग्जरी बसों की जांच में बिना बिल का रेडीमेड व अन्य सामान बरामद हुआ है, जिसमें संबंधित फर्मों को जुर्माना किया गया है। आबकारी एवं काराधान विभाग के आयुक्त मनोज डोगरा ने कहा कि बिना बिल सामान पकड़ा गया है और 4.50 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





