Loading...

बीजेपी ने की 3 प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी की घोषणा

Ankita 15 Feb 2024 Edited 15 Feb 1 min read

मदन शर्मा, जयचंद ठाकुर और सुरेंद्र सिंह परमार होंगे प्रदेश सह संयोजक

HNN/ शिमला

भारतीय जनता पार्टी ने अपने तीन प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें चिकित्सा प्रकोष्ठ, देव समाज प्रकोष्ठ और व्यापार प्रकोष्ठ शामिल हैं। व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक गोविंद ठाकुर ने कहा कि उनकी टीम में सह संयोजक का कार्यभार मदन शर्मा, पुनीत गौतम, अजय जोशी और प्रदीप सूद को सौंपा गया।

इस प्रकोष्ठ के जिला संयोजक में कांगड़ा रमेश चंद, नूरपुर निखिल महाजन, देहरा सुनील बंसल, लाहौल स्पीति सोहन सिंह, कुल्लू गोपाल बधवा, मंडी दिनेश चंदेल, सुंदरनगर रूबी खरबंदा, हमीरपुर सुशील सोनी, ऊना प्रमोद कुमार शर्मा और सह संयोजक मोहन शर्मा, मोहन लाल, सोलन मुकेश गुप्ता और सह संयोजक सुरेश जोशी, शिमला संजीव ठाकुर, सिरमौर प्रकाश चंद जैन, सह संयोजक अभिषेक अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, सिंघाराम शर्मा, बिलासपुर राकेश महाजन, पालमपुर वरुण खट्टर, महसू दिलीप चौहान और चंबा वीरेंद्र शर्मा होंगे।

देव समाज प्रकोष्ठ के संयोजक ने बताया कि इस प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक जयचंद ठाकुर होंगे। प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र शर्मा, भवानी शंकर, मनोहर लाल शर्मा, टेकचंद, राजेश शर्मा, अनुज पंडित, रूपेश शर्मा, सुनील शर्मा, रवि शंकर सूद, स्वर्ण कौर होंगे।

जिला संयोजक और सह संयोजक में बिलासपुर संयोजक पंडित देवानंद, सह संयोजक नरेंद्र पंडित, रूप लाल, चंबा लोकिंद्र शर्मा, राजीव शर्मा, देहरा नरेश कुमार, कमल पंडित, अनीश पंडित, हमीरपुर रजनीश शर्मा, कुल्लू मकर ध्वज शर्मा, लुदर चंद, कुबेर दत्त शर्मा, कांगड़ा सत्येंद्र गौतम, संजीव गोस्वामी, पवन शास्त्री, किन्नौर हरबंस नेगी, लाहौल सुरेंद्र ठाकुर, अजीत पाल, महासू दया राम शर्मा, नवीन कुमार, कमल सिंह, मंडी गोपाल कपूर, खीरामनी, भूप सिंह, नूरपुर महंत स्वतंत्र पाल, करुणा उपाध्याय, रमेश दत्त, पालमपुर राम रतन शर्मा, सुभाष धीमान, पंडित संजय शर्मा, सुंदरनगर नंद लाल, हरिकृष्ण, मुकेश लखनपाल, सोलन देवेंद्र कुमार उपाध्याय, हेमदील शर्मा, हर्षवर्धन शर्मा, सिरमौर रणजीत सिंह, अमर सिंह चिंटा, विपिन कुमार, शिमला- योगेश्वर दत्त शर्मा, अशोक शर्मा, रमेश शर्मा, ऊना जय देव तिवारी, पंडित अजय शर्मा, संदीप कालिया होंगे।

चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. अशोक शर्मा ने बताया कि प्रदेश सह संयोजक सुरेंद्र सिंह परमार होंगे। प्रदेश सदस्य डॉ. सुरेंद्र सिंह परमार, डॉ. राजकुमार चौधरी, प्रवीण शर्मा, डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. नरेंद्र मोदगिल, विनोद शर्मा, डॉ. सुदर्शन शर्मा, डॉ. जगदीश शर्मा, डॉ. हर्ष मल्होत्रा, डॉ. रोहित ठाकुर होंगे।