लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बीसीए की छात्रा ने आर्थिक तंगी के कारण उठाया खौफनाक कदम…

SAPNA THAKUR | 29 जून 2022 at 10:10 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

ऊना जिले के उपमंडल गगरेट के कलोह गांव में बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने आर्थिक तंगी के चलते खौफनाक कदम उठा लिया। मृतक युवती की शिनाख्त कलोह गांव निवासी 19 वर्षीय सुमन कुमारी के रूप में हुई है। उक्त युवती का शव कमरे के भीतर पंखे से लटका हुआ बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों को जब सुमन घर में कहीं नहीं दिखाई दी तो वह उसके कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर गए।

इस दौरान सुमन को फंदे पर झूला हुआ देखकर सबके होश उड़ गए। पूरे घर में चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें उसने आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी को बताया। बता दें कि सुमन के पिता बीमारी के चलते काम करने में असमर्थ हैं जबकि मां मनरेगा में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अलावा मृतिका के दो भाई-बहन भी है जो कि अभी पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस द्वारा मौके से मिले सुसाइड नोट और परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्यवाही अमल में लाई गई है। उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि एक युवती ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। कहा कि पुलिस द्वारा मौके से मिले सुसाइड नोट और परिजनों के बयान के आधार पर कार्यवाही अमल में लाई गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]