लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बुजुर्ग ने सतलुज नदी में लगाई छलांग

SAPNA THAKUR | 2 अगस्त 2022 at 10:18 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की नदिया इन दिनों उफान पर है। इसी बीच पुलिस थाना आनी के तहत लुहरी में सतलुज नदी पर बने पुल से 85 वर्षीय मेहर चंबा पुत्र हीरानन्द निवासी पनेवग डाकघर कुमारसैन ने अचानक ही छलांग लगा दी। बुजुर्ग को छलांग लगाता देख वहां मौजूद लोग भी सहम गए और इस बाबत तुरंत जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची परन्तु तब तक बुजुर्ग सतलुज नदी की लहरों में समा चुका था।

उधर, डीएसपी आनी रवींद्र नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक बुजुर्ग ने सतलुज नदी में छलांग लगाई है। उन्होंने बताया कि इन दिनों भारी बरसात के चलते सतलुज नदी उफान पर है जिसके चलते बुजुर्ग पानी के तेज बहाव के साथ कहीं बह गया जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]