HNN / शिमला
राजधानी शिमला में पीएम मोदी के दौरे से पहले यह दूसरी वारदात सामने आई है। यहां एक सैलानी बुजुर्ग महिला के गले से शातिर सोने की चेन लेकर फरार हो गए। इस चेन की कीमत करीब डेढ़ लाख बताई जा रही है। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने महिला के बयान दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 62 वर्षीय महिला अंशु सेठ निवासी पंजाब ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ माल रोड पर घूमने गई हुई थी। इस दौरान जब वह वापस होटल की ओर आ रहे थे तो अचानक पीछे से एक व्यक्ति आया और उसने गले से सोने की चेन छीनी और वहां से रफूचक्कर हो गया। इसके बाद पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया है कि आरोपी ने लाल हुड, कैप और बाहर से ब्लैक ट्रैक सूट, मुंह पर काला मास्क तथा पांव में ब्लैक स्पोर्ट शूज पहन रखे थे। इसके बाद पुलिस ने थाना छोटा शिमला में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





