लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बुजुर्ग महिला को टक्कर मारकर मौके से फरार हुआ स्कूटी चालक, उपचार के दौरान…

PRIYANKA THAKUR | 4 मार्च 2022 at 10:25 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कांगड़ा

जिला कांगड़ा में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मामला बैजनाथ का है, जहां एक स्कूटी चालक ने सड़क पर चल रही बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला अपनी पोती 12 वर्षीय पलक के साथ ग्रामीण बैंक से पेंशन लेने गई हुई थी।

इसी दौरान जैसे ही पलक दुकान से सामान लेने लगी, उसी दौरान किसी अज्ञात स्कूटी चालक ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी और महिला को अस्पताल ले आए। यहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मृतक महिला की पहचान सावित्री देवी के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने फरार स्कूटी चालक को आज सुबह स्कूटी समेत गिरफ्तार कर लिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]